पंजाब में बारिश की चेतावनी, जाने मौसम का हाल.

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब में कंपकंपाती सर्दी से जल्द ही लोगों को राहत की मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी, 1 और 2 फरवरी को राज्य में भारी बारिश  की संभावना जताई गई है। वहीं अगले 7 दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

बता दें कि पंजाब में 12 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि जनवरी का पूरा महीना सूखा ही निकल गया है और अब तक बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी है। इसका कारण यह बताया जा रही है कि हालांकि 4 बार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बन चुके हैं, लेकिन सभी कमजोर निकले, जिससे बारिश नहीं हुई। वहीं लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत मिलना स्वाभाविक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *