विधायक प्राथमिकता बैठक रखेंगे अपने क्षेत्र की समस्याएं: सीएम

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: सचिवालय में आज और कल दो दिन एमएलए प्राथमिकता की मीटिंग होगी। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सभी विधायकों से एक-एक कर विकास कार्यों पर बात करेंगे।

अगले वित्त वर्ष 2024-25 के लिए विधायकों की प्राथमिकताएं ली जाएंगी। एमएलए प्रायोरिटी मीटिंग के लिए पहले दिन सात जिलों के विधायक बुलाए गए हैं। इसमें ऊना, हमीरपुर और सिरमौर जिलों के विधायक अपनी प्राथमिकताएं बताएंगे। वन्ही लंच के बाद के सत्र में सोलन, चंबा, बिलासपुर और लाहौल स्पीति के विधायक अपनी प्रायोरिटी रखेंगे।

एमएलए प्रायोरिटी की बैठक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुख की अध्यक्षता में शुरू हो गई है।

बैठक से पहले सीएम ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि हर वर्ष विधायक प्राथमिकता की बैठक होती है। विधायक अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को बताते हैं। उनकी सोच और प्राथमिकता को बजट के माध्यम से दर्शाने की कोशिश कर योजनाओं को आगे लाया जाता है। वहीं केंद्रीय बजट के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने जो 10 हजार करोड़ के नुकसान का क्लेम भरा है वह जनवरी बीत जाने तक भी नहीं दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई की केंद्र सरकार इसे जल्द देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *