हिमाचल में गेस्ट टीचर भर्ती पर रोक, JOA-IT मामले में सीएम की सफाई

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल में 2600 गेस्ट टीचर भर्ती के विरोध में प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रोक लगा दी है। CM सुक्खू ने कहा कि फिलहाल गेस्ट टीचर की भर्ती रोक दी गई है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के लौटने के बाद इस पर चर्चा की जाएगी और दोबारा निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि गेस्ट टीचर भर्ती को लोग गलत समझ रहे हैं। इनकी भर्ती एक-दो साल के लिए की जानी है। इनके स्थान पर रेगुलर टीचर आने पर इन्हें हटा दिया जाएगा। गेस्ट टीचरों को पीरियड आधार पर ही घंटे के हिसाब से भुगतान होगा। यह कोई मासिक या वार्षिक आधार पर स्थायी भर्ती नहीं की जा रही। गेस्ट टीचर अस्थायी भर्ती है।

JOA-IT मामले में सीएम की सफाई

JOA-IT मामले में विपक्ष के हमले के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार JOA-IT के परिणाम निकालने को लेकर गंभीर है। कानूनी पहलुओं पर विचार चल रहा है। CM ने कहा कि उन्होंने मंत्रियों के ध्यान में यह बात इसलिए लाने को कही है, क्योंकि मुख्यमंत्री किसी पर दबाव नहीं डाल सकते। सभी मंत्रियों की राय ली जाती है।

मैंने अभ्यर्थियों को नहीं कहा कि मंत्रियों से जाकर मिलें : CM

दरअसल, पिछले कल कुछ अभ्यर्थियों ने मीडिया में दावा किया था कि कुछ मंत्री JOA-IT के रिजल्ट में अड़ंगा डाल रहे हैं। इस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *