चंडीगढ़ नगर निगम में जमकर हंगामा, कांग्रेस-आप और भाजपा के नेता भिड़े

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा:चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया है। सोमवार को कांग्रेस ने अपने मेयर पद के उम्मीदवार जसबीर बंटी और आम आदमी पार्टी ने अपने सीनियर डिप्टी मेयर पद की उम्मीदवार नेहा और डिप्टी मेयर पद की उम्मीदवार पूनम का नामांकन वापस ले लिया था। इसके लिए दोनों दलों के नेताओं और उम्मीदवारों ने आधिकारिक पत्र भी लिख दिया था और नगर निगम में आकर जमा कर दिया था लेकिन उन्हें शक था कि कहीं नगर निगम नामांकन को अवैध न कर दे क्योंकि उस वक्त नगर निगम के सचिव गुरिंदर सिंह सोढ़ी सीट पर मौजूद नहीं थे। इसलिए वो मंगलवार को फिर नामांकन वापस करने आए थे।

नामांकन वापसी के लिए गुरिंदर सिंह सोढ़ी ने तीन बजे का समय दिया था लेकिन वह करीब 4:30 बजे पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के मेयर पद की उम्मीदवार जसबीर बंटी के पिता नगर निगम पहुंच गए और वह कहने लगे कि मेरे बेटे को मेरे साथ वापस भेजा जाए। इस बीच भाजपा के सभी पार्षद और वरिष्ठ नेता नगर निगम में जमा होने लगे। नगर निगम के गेट पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी कर दी गई ताकि कोई भी गाड़ी बाहर ना जा सके।

किसी तरह नामांकन वापस करने के बाद जब जसबीर बंटी को वापस ले जाया जा रहा था तो उस समय भाजपा के नेताओं ने जसबीर बंटी को पकड़ लिया और आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस उसे किडनैप करके ले जा रही है। इसके बाद भाजपा नेताओं ने बंटी को पकड़ लिया और उसे अपनी तरफ खींचने लगे। सभी तीनों दलों के कार्यकर्ता और नेता आपस में भिड़ गए। इस दौरान धक्कामुक्की में कुछ पुलिसकर्मियों और नेताओं को थप्पड़ और मुक्के भी लगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *