भाजपा किसान मोर्चा ने उपराष्ट्रपति की नकल उतारने के विरोध में दिया धरना

Spread the love

मोहाली, सुरेंद्र राणा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनोवाल  के निर्देशानुसार पंजाब प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा ने जिला मोहाली की तरफ से टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के द्वारा देश के उपराष्ट्रपति माननीय जगदीप धनखड़ की नकल उतार कर मजाक उड़ाने ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा वीडियो बनाने के विरोध में संजीव वशिष्ठ के नेतृत्व में जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया गया।

यह जानकारी भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने दी। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी देविंदर सिंह और अन्य वक्ताओं ने कहा कि यह बात बेहद शर्मनाक, हास्यास्पद और अस्वीकार्य है। वक्ताओं ने कहा कि यह संपूर्ण किसान समाज का अपमान है। जो स्वीकार्य नहीं है। इस अवसर पर एडवोकेट धनवंत सिंह विर्क मीडिया प्रभारी पंजाब किसान मोर्चा, उमाकांत तिवारी जिला उपाध्यक्ष मोहाली, मंडल प्रभारी मनोज शर्मा, दलजीत सिंह मोहाली जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, अनिल गुड्डु, मंडल प्रधान मोहाली और कई अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *