पूर्व मंत्री राम लाल मार्कण्डेय ने कांग्रेस विधायक पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, विजिलेंस जांच की मांग

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:पूर्व मंत्री रामलाल मार्कण्डेय ने लाहुल स्पीति के कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर पर भरष्टाचार के आरोप लगाए हैं। मार्कण्डेय ने कहा है कि रवि ठाकुर पैसे की उगाही कर रहे हैं। जो भी टेंडर लाहौल स्पीति में होता है उसमे उनका दस परसेंट फिक्स होता है। मार्कण्डेय ने मुख्यमंत्री से उनका इस्तीफा लेकर विजिलेंस जांच करवाने की मांग की है।

पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री व लाहुल स्पीति से विधायक रहे रामलाल मारकंडा ने कहा कि सीएम सुखविंदर सुक्खू ईमानदारी की बात करते हैं लेकिन उनके विधायक भ्रष्टाचार की राजनीति कर रहे हैं।

पीडब्ल्यूडी आईपीएच में दस प्रतिशत कमीशन रवि ठाकुर लेता है। इस तरह करोड़ो का घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के नाम पर ही यह व्यक्ति एमएलए बना है। कहा कि पैसे के लेनदेन के पूरे आंकड़े उनके पास हैं। जिन्हे वह जल्द सामने रखेंगे। मुख्यमंत्री से मिलकर उनके इस्तीफे के साथ मामले की विजिलेंस जांच की मांग करेंगे। अगर सरकार कार्यवाही नही करती है तो उनकी पार्टी सड़को पर उतरकर विरोध कर विधानसभा का घेराव करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *