पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब के पठानकोट जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। दो मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए अलग से 40 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जा रहा है। इसमें ऑक्सीजन से लेकर सभी प्रकार की सुविधाएं मरीजों को मुहैया करवाई जाएंगी।
सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. सुनील चंद ने कहा कि जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के दो मामले सामने आए हैं, जबकि एक अन्य केस में स्वाइन फ्लू के मरीज की मौत भी हो चुकी है।
