हिमाचल के सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चे भी अब अंग्रेजी में बोलना-लिखना सीखेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई शुरू करने का नीतिगत फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में गारंटी दी थी कि प्रदेश में चार अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले जाएंगे, लेकिन सरकार ने फैसला लिया कि अब सभी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम पढ़ाया जाए। अभी चुनिंदा स्कूलों में ही अंग्रेजी मीडियम में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।

प्रदेश में करीब छह हजार प्राइमरी स्कूल है। जाहिर है कि अगले शैक्षणिक सत्र से सभी स्कूलों में अब अंग्रेजी मीडियम में बच्चों की पढ़ाई का सपना पूरा हो सकेगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि इस निर्णय के साथ ही कांग्रेस ने अपनी एक ओर गारंटी पूरी कर दी है। इससे पहले ओल्ड पेंशन स्कीम और 680 करोड़ की स्टार्ट अप गारंटी योजना को सरकार पूरा कर चुकी है।

प्राइवेट स्कूलों को पलायन रोकने का दावा

सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम शुरू होने से बच्चों का निजी स्कूलों की ओर पलायन भी रोका जा सकेगा। प्रदेश में सरकारी विद्यालय मुफ्त शिक्षा के बावजूद निरंतर खाली हो रहे है और प्राइवेट स्कूलों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। ऐसे में सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम शुरू करके सरकार क्वालिटी एजुकेशन के दावे कर रही है।

प्रदेश में पहले भी कई बार अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई के प्रयास किए गए, लेकिन ज्यादातर स्कूलों में दक्ष टीचर नहीं होने से अंग्रेजी माध्यम शुरू नहीं हो सका। मगर, अब मुख्यमंत्री सुक्खू ने ऐलान कर दिया है। यानी अब सभी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम शुरू करना हो होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *