विधानसभा में भाजपा का दोहरा चेहरा हुआ बेनकाब, आपदा को लेकर सरकार द्वारा पारित किए गए प्रस्ताव पर विपक्ष रहा खामोश, केंद्र सरकार से नहीं मिली आपदा में अतिरिक्त मदद: नरेश चौहान

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग लगातार जारी है। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर आपदा में हिमाचल के साथ खड़े न होने के आरोप लगाए हैं। नरेश चौहान ने कहा कि विपक्ष आपदा के दौरान बार बार विधान सभा का सत्र बुलाने की मांग कर रहा था लेकिन जब विधान सभा में सरकार ने आपदा को लेकर प्रस्ताव लाया तो विपक्ष ने इसको लेकर सरकार का साथ नहीं दिया जो भाजपा की दोहरी मानसिकता को दिखाता है।

नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से लगभग 12 हजार करोड़ रूपए का नुक्सान हुआ जिसको लेकर हिमाचल सरकार ने विधान सभा में प्रस्ताव पारित कर हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर केंद्र सरकार से 12 हजार करोड़ रूपए की विशेष आर्थिक मदद की मांग की है जो कि हिमाचल के लोगों के हित में है लेकिन विपक्षी भाजपा ने इसको लेकर सरकार का साथ नहीं दिया। केंद्र सरकार से हिमाचल को जरूरत के मुताबिक़ मदद नहीं मिली है भाजपा के नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा तथ्यों के साथ बताएं कि कितनी मदद केंद्र से हिमाचल को मिली है। प्रदेश की सुक्खू सरकार आपदा से बेहतरीन ढंग से निपटने का काम कर रही है जिसकी वर्ल्ड बैंक, नीति आयोग भी सराहना कर चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *