किसानों पर जुल्म बर्दाश्त से बाहर, भगवंत मान अहंकारी राजा की तरह व्यवहार कर रहे: दर्शन नैनेवाल

Spread the love

चंडीगढ़, सुरेंद्र राणा: पंजाब भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनेवाल ने आज चंडीगढ़ स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की और कहा कि भगवंत मान सरकार की ज्यादतियां स्वीकार्य नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अभी तक पंजाब के किसानों को आम आदमी पार्टी की सरकार ने गुलाबी सुंडी और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा नहीं दिया गया है और न ही बाढ़ से हुए नुकसान का कोई मुआवजा दिया गया है, केवल खाली बयानबाजी की जा रही है, ओर उल्टा हमारे किसानों पर जुल्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार किसानों की आवाज को दबाने के लिए उन पर अत्याचार कर रही है जो बर्दाश्त से बाहर है। नैनेवाल ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री एक अहंकारी राजा की तरह व्यवहार कर रहे हैं जिसकी पंजाब भाजपा किसान मोर्चा कड़ी निंदा करता है।

उन्होंने मांग की कि किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अफसरों को तुरंत बर्खास्त किया जाए और किसानों की सभी मांगें मानी जाएं, पंजाब सरकार किसानों से किए गए सभी वादे तुरंत पूरे करें, गुलाबी सुंडी, ओलावृष्टि और बाढ़ से जो नुकसान हुआ है उसकी तुरन्त भरपाई की जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब के लोगों से कोई सहानुभूति नहीं है, मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के बजाय बाहरी राज्यों में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करने में मस्त हैं, जो बेहद निंदनीय है, पंजाब भाजपा किसान मोर्चा इसकी कड़ी निंदा करता है। उन्होंने मांग की कि लाठीचार्ज के दौरान शहीद हुए किसान के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, परिवार का सारा कर्ज माफ किया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इस मौके पर उनके साथ पंजाब भाजपा प्रदेश मीडिया संयुक्त सचिव हरदेव सिंह उभ्भा और गुलशन सूद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *