कोल बांध जलाशय में फंसे सभी 10 लोगों को सुरक्षित निकाला, 9 घंटे चला बचाव अभियान

Spread the love

मंडी: काजल,मंडी और बिलासपुर की सीमा पर सलापड़ में कोलडैम में फंसे वन विभाग के कर्मचारियों सहित 10 लोगों को नौ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर लिया गया है। इस ऑपरेशन के दौरान उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी एनडीआरएफ की टीम के साथ मौजूद रहे। पानी में सिल्ट और लकड़ियां काफी अधिक होने की वजह से यह सभी कर्मचारी नाव सहित डैम साइट में फंस गए और इनकी जान पर बन गई।

इस दौरान रात को ही देर रात इन्हें रेस्क्यू करने के लिए अभियान शुरू किया गया। भारी बारिश की वजह से कोलडैम में काफी मात्रा में लकड़ी आ गई थी। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी अपने साथ कुछ लोग लेकर लकड़ी की जांच करने के लिए गए। इस दौरान डैम में काफी मात्रा में सिल्ट और लकड़ी के बीच इनकी नाव फंस गई। बाद में इन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

डीसी मंडी अरिंदम चौधरी भी मौके पर पहुंचे और साथ ही एनडीआरफ को भी बुलाया गया। एक स्ट्रीमर की मदद से इन लोगों को निकालने की कोशिश देर रात शुरू हुई। सुबह 3 तीन बजे इन सभी लोगों को डैम से निकाल लिया गया। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि बताया कि बारिश और मुश्किल हालात के बीच इन सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने रेस्क्यू टीम की तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *