प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मानसून की सक्रियता में कुछ कमी आई है। हालांकि इस दौरान कुछ जिलों में बादल फटने की घटनाएं व लैंडस्लाइड की घटनाएं भी हुई है। ऐसे में एक बार फिर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें प्रदेश के कई हिस्सों में 14 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान कांगड़ा, हमीरपुर बिलासपुर और सिरमौर के कुछ एक स्थानो पर बारिश हुई है। सिरमौर के पौंटा साहब के इलाके में बादल फटने की घटना भी पेश आई है। उन्होंने बताया कि आगामी 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है इस दौरान लैंडस्लाइड व बादल फटने की घटनाएं भी कई क्षेत्रों में देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *