जौणाजी में कच्चे मकान की छत गिरी, एक की मौत, एक घायल

Spread the love

सोलन, काजल: हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के साथ लगते जौणाजी में मकान की छत गिर गई। हादसे में घर में सोए एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति हो गया है। हादसा करीब सुबह 04:00 बजे हुआ। मकान मालिक को सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे और 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल में पुलिस एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सोलन-जौणाजी सड़क पर लॉयन कोटला गांव में एक कच्चे मकान की छत गिरी गई। इसमें नेपाली मूल के दो व्यक्ति थे। हादसे में अर्जुन बहादुर निवासी तुलसीपुर नेपाल (30) की मौत हो गई जबकि अशोक बहादुर निवासी नेपाल (63) साल घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *