शिमला में किसान भवन पर लैंडस्लाइड: 5 कमरे-2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त; खाली कराई बिल्डिंग

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला के उप नगर ढली स्थित कृषि उपज विपणन समिति (APMC ) के ‘किसान भवन’ को खतरा पैदा हो गया है। इसके पीछे आज सुबह पौने 11 बजे लैंडस्लाइड हुआ और बिल्डिंग के पीछे संजौली – ढींगूधार सड़क का डंगा गिर गया। इससे बिल्डिंग के पांच कमरों को नुकसान हुआ है। कमरे के भीतर तक पत्थर पहुंच गए।

बता दें कि रात में इन दिनों किसान भवन में 50 से ज्यादा पुलिस जवान ठहराए हुए हैं, जो सेब सीजन के लिए शिमला के अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रैफिक रेगुलेट करने को तैनात किए गए है।

राहत की बात यह रही कि दिन के वक्त यह हादसा हुआ। लैंडस्लाइड के वक्त कमरे के भीतर दो पुलिस जवान सो रहे थे, जो रात में ड्यूटी देकर आए थे। मगर, वह कमरें में विपरीत दिशा में थे। इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

लैंडस्लाइड की इस घटना ने दो गाड़ियों को भी क्षति पहुंची है। अब किसान भवन को खाली करवा दिया गया है। यहां पर फिर से लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *