हिमाचल को चिट्टा सप्लाई करने वाला सरगना पंजाब से गिरफ्तार

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: चिट्टे के मामले में हिमाचल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पंजाब के गिरफ्तार सप्लायर की निशानदेही पर सरगना को भी पंजाब से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को सोलन ला रही है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को सोलन पुलिस की विशेष टीम ने ड्रग पेडलर आरोपी निहाल ठाकुर से 20.65 ग्राम चिट्टा बरामद किया था।

पुलिस ने इस खेप के सप्लायर पवनप्रीत निवासी फरीदकोट पंजाब और इसके सह आरोपी अजय कुमार को फिरोजपुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने सरगना का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर मुख्य आरोपी गुरविंदर सिंह, निवासी फिरोजपुर, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरविंदर ही दूसरे आरोपियों को चिट्टा सप्लाई करता था। दूसरे आरोपी युवाओं को चिट्टा बेचते थे। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें एक नाइजीरियन के अलावा दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के आरोपी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *