चंडीगढ़ में प्लास्टिक गोदाम में लगी आग:झुलसने से दो महिलाऔं की मौत; 3 की हालत गंभीर, फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में पाया काबू

Spread the love

चंडीगढ़, सुरेंद्र राणा: चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित एक प्लास्टिक का सामान बनाने वाले गोदाम में अचानक आग लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन पुलिस और फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी गई। जहां सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम फौरन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। इस दौरान 5 महिलाएं झुलस गई थी। जिन्हें जीएमसीएच 32 अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। बाकी 3 की हालत गंभीर बताई जा रही थी। बाद में दूसरी महिला भी दम तोड़ चुकी है। मृतक महिलाओं की पहचान ज्योति और संतोष के रूप में हुई है। वही अनीता, सपना और किरण का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *