चंडीगढ़ मनाली एनएच पर एचआरटीसी बस और कार में टक्कर, दो गंभीर घायल

Spread the love

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर एचआरटीसी बस और कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार एक महिला और एक व्यक्ति घायल हैं जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया।

कार सवार नेरचौक से मंडी की ओर जा रहे थे। टाटा एजेंसी के बाहर बैजनाथ से शिमला की ओर जा रही एचआरटीसी बस और कार में टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *