शिमला, सुरेंद्र राणा: नगर निगम शिमला के पांच मनोनित कांग्रेस पार्षदों ने आज शपथ ग्रहण कर ली है। बचत भवन में उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने मनोनित पार्षदों को शपथ दिलाई।
लोअर बाजार से कांग्रेस नेता एवं कारोबारी अश्वनी कुमार सूद, ढली से गोपाल शर्मा, कृष्णानगर से विनोद भाटिया, मालरोड से गीतांजलि भागड़ा और लोअर बाजार से राजकुमार को नगर निगम सदन में पार्षद मनोनीत किया गया है। मनोनित पार्षदों ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया। उनका कहना है कि वे अपना दायित्व बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे।
