पहाड़ों में पारा 40 के पार, इस दिन से गर्मी से मिलेगी राहत

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: प्रदेश में इन दिनों पहाड़ मैदानी इलाकों की तरह तप रहे हैं। ऊना में पारा 41डिग्री के पार हो गया है वहीं पहाडों की रानी शिमला भी सूर्य की तपिश से तपने लगी है।शिमला में तापमान की बात की जाए तो यहां 26 डिग्री से तापमान पार हो गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन बारिश और ओलावृष्टि के आसार जताए हैं। विभाग ने चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी पड़ रही है आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। सबसे गर्म जिला ऊना चल रहा है।ऊना तापमान सबसे अधिक 41.8 डिग्री दर्ज किया गया है। ऊना के आसपास के क्षेत्रों में भी 37 डिग्री से अधिक तापमान चल रहा है।मंगलवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा है जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। 23से 25 मई तक मौसम खराब बना रहेगा।

प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की संभावना है और अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।फसलों की कटाई के चलते इस पश्चिमी विक्षोभ से फसलों को नुकसान हो सकता है।प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रो व साथ लगते प्रदेशों में आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *