सीएम सुक्खू ने की घोषणा, कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की तीन फीसदी किस्त जारी होगी

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय समारोह शनिवार को लाहौल-स्पीति के काजा में हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एलान किया कि कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की तीन फीसदी किस्त जारी होगी। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में 31 के बजाय अब महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत हो जाएगा। दूसरे चरण में स्पीति घाटी की सभी महिलाओं को जून से 1500-1500 रुपये की पेंशन दी जाएगी।

पहले चरण में हिमाचल की 2.31 लाख महिलाओं को पेंशन देंगे। स्पीति घाटी के रंगरीक में हवाई पट्टी बनेगी। रक्षा मंत्रालय से यह मामला उठाया जाएगा। स्पीति में स्टार गेजिंग के लिए भी एक ऑब्जर्वेटरी बनेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आने वाले दस साल में हिमाचल देश का सबसे अमीर राज्य होगा। शोंगटोंग में हैलीपोर्ट और राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बनेगा।

सीएम ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का वेतन का एरियर, डीए की 10 हजार करोड़ की देनदारियां देने को हैं। चीन शासित तिब्बत सीमा के साथ लगते काजा में हिमाचल दिवस कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *