4 दिन पहले BJP में आए इंदर को टिकट:लुधियाना से पूर्व अकाली विधायक को जालंधर लोकसभा उपचुनाव में बनाया उम्मीदवार

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने तीन दिन पहले शिरोमणि अकाली दल को छोड़ कर आए रायकोट के पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने देर रात बिना किसी शोर शराबे के इंदर इकबाल को जालंधर लोकसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाए जाने का पत्र अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट कर दिया।

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी भी सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के पद चिन्हों पर ही चल रही है। जैसे आम आदमी पार्टी ने अपनी ही पार्टी के किसी नेता पर भरोसा जताते हुए उसे टिकट दिया, वैसे ही भाजपा ने भी अपने पार्टी कैडर को दरकिनार कर बाहरी उम्मीदवार पर भरोसा जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *