आम आदमी पार्टी ने शुरू किया”मोदी हटाओ देश बचाओ” अभियान

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान की शुरुआत की है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि मोदी सरकार देश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सरकार की कमियों को बताने वालों को लोकतंत्र विरोधी बताया जा रहा है। आम आदमी पार्टी देश में हो रही लोकतंत्र की हत्या को बर्दाश्त करने वाली नहीं है। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शिमला सहित पूरे प्रदेश में “मोदी हटाओ देश बचाओ” पोस्टर अभियान की शुरुआत की। शिमला के लोअर बाजार व मिडल बाजार के आसपास में इस दौरान आम आदमी पार्टी ने दीवारों पर पोस्टर लगाए।

आदमी पार्टी जिला शिमला के अध्यक्ष राकेश चमन ने कहा कि देश में मोदी सरकार लोकतंत्र को खत्म खत्म करने में लगी है। सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित किया जाता है। सभी विपक्षी पार्टियों की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। अडानी के खिलाफ जांच के लिए आवाज उठाने पर राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म कर दी गई। आम आदमी पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरे प्रदेश में मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान चला रही है। जिसमें गली मोहल्लों में जाकर पोस्टर लगाकर लोगों से लोकतंत्र बचाने की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *