उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री घर पर गिरने से हुए चोटिल, सिर पर लगे पांच टांके

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार शाम को घर पर टहलते वक्त फिसलकर गिरने से चोटिल हो गए। उनके सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है, जहां पांच टांके लगाने पड़े हैं। चोटिल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल शिमला लाया गया।

यहां से उन्हें आईजीएमसी के विशेष वार्ड के कमरा नंबर 635 में ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने बताया कि डिप्टी सीएम स्वस्थ हैं। चोट लगने की वजह से उनके सिर पर टांके लगाए गए हैं।

इसके बाद उनका सीटी स्कैन किया गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी आएगी। वहीं, रात को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने भी आईजीएमसी पहुंचकर उप मुख्यमंत्री का हाल जाना।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *