मार्च में मौसम ने मचाई तबाही:पंजाब में 5 डिग्री पारा गिरा, बारिश-ओलों से फिर बिछीं फसलें

Spread the love

पंजाब दस्तक: जाते-जाते मार्च में एक बार फिर मौसम तबाही मचा गया। शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा समेत कई जगह बारिश और ओले गिरे। पंजाब के 22 जिलों में सुबह से शाम तक बारिश होती रही तेज हवा चलने और कई जगह ओले गिरे से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं पंजाब में बारिश से 5 डिग्री तापमान गिर गया।

हरियाणा के अधिकतर जिलों में शुक्रवार को भी मध्यम से तेज बारिश हुई। सिरसा, फतेहाबाद में कहीं-कहीं भारी ओलावृष्टि भी हुई। गेहूं व सरसाें की बालियां टूट गईं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि जिस फसल पर ओले पड़े हैं, उसमें अधिक नुकसान हो सकता है।

पानी में फसल डूबने से भी दाना खराब हो सकता है। उधर, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पंजाब में लगातार हो रही बारिश, आंधी व ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर स्पेशल गिरादावरी के आदेश दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 26 मार्च से मौसम शुष्क हो जाएगा।

फाजिल्का में बवंडर ने मचाई तबाही, कई घायल

फाजिल्का में शुक्रवार को आए बवंडर ने भारी तबाही मचाई। इसके चलते घरों की दीवारें गिर गईं व लोग घायल हो गए। बागों में लगे पेड़ उखड़कर हवा में लहराते दिखे। सीएम ने कहा है कि जिस किसी का घर बारिश के चलते ढहा है उसे आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *