इटली से भेजे खालिस्तान के 20 हजार नोट:पुलिस को आशंका अमृतपाल नेपाल जाने की करेगा कोशिश

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: अमृतपाल के ठिकानों पर खालिस्तान के 10 डाॅलर के नोट मिले है। ये बिलकुल डॉलर की कॉपी की गई है। इसके लिए इस्तेमाल होने वाले पेपर की जांच की जा रही है। इसका पेपर भारत में अलग-अलग जगह पकड़े गए 500 रुपए के नकली नोटों के पेपर से मेल खाता है।

नोट पर भिंडरांवाला का फोटो भी लगा है। जांच में सामने आया है 20 हजार नोट की पहली खेप पंजाब पहुंची थी। यह खेप इटली से भेजी गई थी

सूत्राें के मुताबिक अमृतपाल के संपर्क नेपाल के रामकोट, टोखा और गोथातर से है। पुलिस को आशंका है कि वह नेपाल जाने की कोशिश करेगा। पंजाब पुलिस ने नेपाल में अपनी दो टीमें तैनात कर दी हैं। वहीं, उत्तराखंड में अमृतपाल सिंह, पपलप्रीत सहित 5 साथियों के पोस्टर लगा दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *