चंडीगढ़ में UK एंबेसी के बाहर प्रदर्शन:चंडीगढ़ BJP कार्यकर्ताओं ने लहराया झंडा; लंदन घटना में सख्त कार्रवाई की मांग

Spread the love

चंडीगढ़: लंदन में एंबेसी के बाहर लगे तिरंगे के अपमान के विरोध में चंडीगढ़ BJP के नेता और कार्यकर्ता चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 1 स्थित में नेक्स इलांते स्थित UK एंबेसी के बाहर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने हाथों मे तिरंगा पकड़ा हुआ था। इन्होंने लंदन मे तिरंगे के अपमान का मुद्दा उठाया और एंबेसी को मैमोरैंडम सौंपा। इसमें उन्होंने लंदन घटना को लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर केरोलीन रॉवेट को यह मांगपत्र दिया गया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि ब्रिटेन में भारतीय तिरंगे का अपमान करना बेहद शर्मनाक था। इसका BJP कड़ा विरोध करती है। एक सिख नेता ने कहा कि तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं है। इसके लिए जवान अपनी जान न्यौछावर कर देता है। वहीं कहा कि ब्रिटेन में असामाजिक तत्वों ने जो कृत्य किया उसमें वहां की स्थानीय सरकार का भी हाथ हो सकता है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुछ विदेशी शक्तियां भारत को तोड़ने में लगी हैं जबकि हर देशवासी को अखंड भारत के लिए काम करना चाहिए। भाजपा नेता दविंदर सिंह बबला ने कहा कि BJP की तरफ से देश भर में यह मैमोरैंडम दिया जा रहा है।

बता दें कि बीते 19 मार्च को लंदन में यह घटना घटी थी। BJP का कहना है कि किसी भी देश को इस प्रकार की आंतकी गतिविधि को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। ऐसे असामाजिक तत्व उस देश के लिए भी खतरा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *