पंजाब दस्तक: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन (एचएसएससी) की ओर से टीजीटी भर्ती परीक्षा के सिलेबस का पैटर्न बदल दिया है। अब विषय व सामान्य ज्ञान से काम नहीं चलेगा। राज्य सरकार की योजनाएं, ट्रैफिक रूल्स और पर्यावरण के बारे में भी पढ़ना होगा।
इसके साथ ही बच्चों के अधिकार, उनकी देखरेख, लीडरशिप जैसे विषयों के बारे में भी ज्ञान बढ़ाना होगा। सिलेबस में ये अतिरिक्त विषय जोड़ने का उद्देश्य शिक्षक का संपूर्ण ज्ञानवान होना बताया गया है। शिक्षक स्कूल में पर्यावरण के साथ बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी भी देगा तो असर अच्छा जाएगा। इसी मकसद से भर्ती पेपर का पैटर्न बदला गया है।
ये रहेगा टीजीटी भर्ती परीक्षा का सिलेबस
पर्यावरण जागरुकता- प्रश्न पत्र में 10% वेटेज रहेगा। इसमें इकोलॉजी, इको सिस्टम, सतत विकास, स्त्रोत, रिन्युएबल एनर्जी, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, वनों की कटाैती और इसके प्रभाव व नियंत्रण के उपाय, वायु और शोर प्रदूषण के स्त्रोत, वायु प्रदूषण नियंत्रण के तरीके और इन्हें कम करने के तरीके। वाटर और सॉयल प्रदूषण। पर्यावरण पर ऊर्जा उपयोग का प्रभाव।
हरियाणा सामान्य ज्ञान एवं सरकार की योजनाएं वेटेज 20 फीसदी रहेगा। इसमें हरियाणा का इतिहास, करंट अफेयर्स, साहित्य, भूगोल, नागरिक शास्त्र, पर्यावरण, संस्कृति आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
