शिमला में सील्ड रॉड पर तेज रफ्तार गाड़ी ने ब्यक्ति को कुचला, व्यक्ति ने की मौत

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: राजधानी शिमला में मंगलवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। सील्ड रॉड पर जा रहे एक ब्यक्ति को कार ने कुचल दिया जिससे ब्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है हादसे का कारण गाड़ी का ब्रेक फेल होना है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी ने व्यक्ति को इतनी जोरदार टक्कर मारी की उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक हाईकोर्ट में सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात था। वह यूएस क्लब से हाईकोर्ट की तरफ जा रहा था। मृ़तक की पहचान हरीराम खांगटा के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि मारूति कार काफी तेज रफ्तार में थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए, जिसके चलते ब्रेक नहीं लगी और ये बेकाबू हो गई। फिलहाल मारूति गाड़ी के ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *