अपनी ही पार्टी के निशाने पर सुक्खू ,कभी मंत्री नही रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक से सीधे बने हैं मुख्यमंत्री ,सरकार में आने में लगेगा वक्त…

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: अधिकारियों के तबादलों से नाराज चल रहे लाहौल स्पीति के कांग्रेस के विधायक रवि ठाकुर ने बीते दिन जहां कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई थी तो सोमवार को रवि ठाकुर ने मुख्यमंत्री को ही निशाने पर ले लिया है उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू कभी मंत्री नहीं रहे हैं और वह सीधे विधायक से मुख्यमंत्री बन गए हैं।

ऐसे में शायद सरकार में आने और प्रशासनिक पकड़ में थोड़ा समय लगता है यही नहीं उन्होंने कहा कि जिस तरह से बच्चा पैदा होने के बाद खाने के लिए दांत आने में समय लगता है। वैसे ही शायद थोड़ा समय लग सकता है। इसको लेकर ही प्रतिभा सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में एसडीएम बीडीओ से लेकर कई पद खाली पढ़े हुए हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि कोई अधिकारी जब तक ज्वाइन नहीं कर लेता तब तक पहले वाले अधिकारी को रिलीव नहीं किया जा सकता है उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द पदों को भरा जाए।

वन्ही सीएम को लेकर दिए बयान को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार की स्थिति स्थिर नहीं है, जिस प्रकार से इस सरकार के विधायक अपनी सरकार के विरुद्ध भी बोल रहे चीज़े ठीक नही लग रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *