साचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन ने सीएम से मुलाकात कर रखी ये मांगे

Spread the love

शिमला,सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश साचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन ने प्रधान भूपिंदर सिंह बॉबी की अध्यक्षता मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। कर्मचारी संघ ने मुख्यमन्त्री से कर्मचारियों की विभिन्न मांगो को उठाया है। जिनमें पंजाब सरकार की तरह कर्मचारियों देय भत्ते बढाना, जैसे C.A. ₹400 से 800 CCA 250 से 500 तथा HRA को बेसिक पे का 10% किया जाना ।

इसके अलावा जनवरी 2022 से देय DA को जारी करना। कर्मचारियों को देय एरियर को जारी करना। मंत्रियों के कार्यालयों में अधीक्षक ग्रेड दो के 11 पदों का सृजन करना। हिοप्र लोक सेवा आयोग, राज्यपाल सचिवालय, हिमाचल प्रदेश लोकायुक्ता, हिन्दू राज्य गजेटियर तथा लघु बचत कार्यालयों के कर्मचारियों को सचिवालय पे जारी करना।

वन्ही दे स्केल में रही अनियमितताओं को समाप्त करने, कार्मिक विभाग द्वारा कर्मचारियों के चुनाव बारे जारी
दिशानिर्देशों को रद्द करना आदि अनेक कर्मचारियों की मांगो को उठाया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री द्वारा संगठन की मुख्य उक्त मांगों को सुना तथा शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया गया। बजट सैशन के उपरान्त सचिवालय संगठन से चर्चा करने हेतु भी बुलाए जाने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *