पंजाब बजट पर विधानसभा में बहस:महिलाओं को प्रति महीना 1 हजार रुपए न देने पर BJP ने मान सरकार को घेरा

Spread the love

पंजाब विधानसभा में बजट 2023-24 पर शनिवार सुबह बहस शुरू हो गई। बजट पर बहस करते हुए BJP विधायकों ने राज्य की 18 साल से बड़ी उम्र की सभी महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह न दिए जाने पर भगवंत मान सरकार को घेर लिया।

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले इसका वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के एक साल बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया। इसी को लेकर भाजपा विधायकों ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाए।

इससे पहले शुक्रवार को बजट पेश किए जाने के दौरान विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने हंगामा कर रहे कांग्रेसी विधायकों को बीच में बोलने की अनुमति नहीं दी थी। उसके बाद कांग्रेसी विधायक सदन से वाकआउट कर गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *