कैंटोनमेंट बोर्ड चुनाव के लिए सक्रिय भाजपा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: जालंधर में भारतीय जनता पार्टी अब कैंटोनमेंट बोर्ड के होने जा रहे चुनाव के लिए भी सक्रिय हो गई है। भाजपा ने जालंधर कैंट के 7 वार्डों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने कैंटोनमेंट बोर्ड चुनाव को लेकर प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महामंत्री जीवन गुप्ता और जिला भाजपा प्रभारी पुष्पिंदर सिंगल से विचार विमर्श करने के बाद वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति की है।

शहर के पूर्व मेयर से लेकर पूर्व मंत्री को सौंपी जिम्मेदारियां

जिला भाजपा की तरफ से जारी सूची के अनुसार वार्ड नंबर 1 में पूर्व सीपीएस कृष्ण देव भंडारी, 2 में प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, वार्ड 3 में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, 4 में वरिष्ठ भाजपा नेता और कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य पुनीत शुक्ला, 5 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, 6 में प्रदेश प्रवक्ता महिंदर भगत और वार्ड 7 में पूर्व जिला देहाती प्रधान अमरजीत सिंह अमरी को प्रभारी लगाया गया है।

कमल के फूल पर लड़ेंगे चुनाव

जालंधर शहरी प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि जिला भाजपा अपने चुनाव चिन्ह पर एकजुटता के साथ कैंटोनमेंट चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।उन्होंने कहा कि केंद्र की विकासशील नीतियों को आगे रख कर कैंट चुनाव लड़ा जाएगा।

सुशील शर्मा ने कहा कि प्रभारी लगाने के अलावा पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, जिला कार्यकारिणी सदस्य व कैंट प्रभारी राजीव ढींगरा, जिला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा, मंडल प्रधान शिव दर्शन अब्बी, मंडल महामंत्री नरेश अरोड़ा भी कैंट चुनावों के लिये प्रमुख भूमिका में रहेंगे। चुनावों के लिए मंत्रणा करके सुझाव लिए जाएंगे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *