तेजस्वी यादव के घर छापेमारी पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- अब पानी सिर के ऊपर चला गया है

Spread the love

देश:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को RJD नेता तेजस्वी यादव के घर ED की छापेमारी को लेकर अपना विरोध जताया। खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं पर ED-CBI का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या का कुटिल प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी इस तानाशाही का जवाब दें।

खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी ने पिछले 14 घंटे से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर पर ईडी को बैठा रखा है।खड़गे ने कहा कि उनकी गर्भवती पत्नी और बहनों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास पर छापा मारा था।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ED की टीम राजद नेता से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद रवाना हुई। टीम के रवाना होने के बाद खड़गे ने ट्वीट कर लिखा कि लालू यादव बुजुर्ग हैं, बीमार हैं, तब भी मोदी सरकार ने उनके प्रति मानवता नहीं दिखाई। अब पानी सिर के ऊपर चला गया है।

खड़गे ने कहा कि जब देश से भगोड़े करोड़ों लेकर भागे तब मोदी सरकार की एजेंसियां कहां थी? जब ‘परम मित्र’ की संपत्ति आसमान छूती है तो जांच क्यों नहीं होती? इस तानाशाही का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *