VVIP नंबर के लिए करोड़ों की फर्जी बोली लगाने वालों के खिलाफ होगी FIR- मुकेश अग्निहोत्री

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: वीवीआईपी नंबर HP-99-9999 के लिए करोड़ों रुपए की फर्जी बोली लगाने वाले तीनों फर्जी बोलीदाताओं के खिलाफ सरकार एफआईआर करेगी. यह बात हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कही. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार कार्रवाई कर ऐसी नजीर पेश करेगी, जिससे आने वाले समय में फर्जी बोलीदाता भविष्य में ऐसी घटना को अंजाम नहीं दे सकेंगे.

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पास परिवहन विभाग है. ऐसे में पहले ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार इन फर्जी बोलीदाताओं पर बड़ी कार्रवाई कर सकती है. मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पोर्टल को फ़िलहाल सस्पेंड किया गया है. इस पोर्टल में कमियों को दूर करने के बाद से फिर शुरू किया जाएगा, लेकिन इससे पहले सरकार फर्जी बोलीदाताओं पर कार्रवाई करेगी. सरकार पहले ही इन फर्जी बोलीदाताओं का पता लगाएगी और इसके बाद उन पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ताकि भविष्य के लिए एक उदाहरण स्थापित हो सके.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *