अजनाला कांड पर कैप्टन ने CM मान को घेरा:बोले- सख्त फैसला लेने में असमर्थ, इस तरह सरकार नहीं चलती

Spread the love

पंजाब दस्तक, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह को घेरा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा चुकी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान कोई भी सख्त फैसला लेने में असमर्थ साबित हो रहे हैं।

अजनाला मामले में भी मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निटपने के लिए रोका होगा। इसी कारण आज उपद्रव पैदा करने वाले शरारती लोगों के हौसले बढ़ गए हैं। कैप्टन ने कहा इस तरह से कोई भी सरकार नहीं चल सकती जिस तरह से ये सरकार चल रही है। पुलिस को जो आदेश होता है वो वही करते हैं, अगर उन्हें आदेश है कि कुछ नहीं करना है तो वो क्या कर सकते हैं?।

केंद्र को संभालना पड़ेगा मोर्चा

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि पंजाब और ईस्ट इंडिया का बॉर्डर पाकिस्तान के साथ लगा हुआ है। अगर ये नहीं संभाल सकते हैं तो केंद्र सरकार को संभालना पड़ेगा। इस मामले में आज शाम तक केंद्र ने रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि अजनाला मामले में बाद लगातार विपक्ष पंजाब में आप सरकार को घेरने में लगा है।

वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का सम्मान करते हैं। इस कारण वह किसी तरह का अपमान नहीं होने दे सकते थे। शरारती लोग गुरु महाराज के स्वरूप को ढाल बनाकर थाने में घुसे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *