Menstrual Leave: स्पेन में महिलाएं ‘पीरियड्स’ के दौरान ले सकेंगी छुट्टी, कानून लागू करने वाला पहला यूरोपीय देश

Spread the love

विदेश: स्पेन में अब महिलाएं पीरियड्स के दौरान छुट्टी ले सकेंगी। इसको लेकर स्पेन के सांसदों ने गुरुवार को महिलाओं को वैतनिक चिकित्सा अवकाश देने वाले कानून को अंतिम मंजूरी दे दी है।

ऐसा करने वाला स्पेन पहला यूरोपीय देश बन गया है।

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस कानून के पक्ष में 185 मतदान हुए तो 154 वोट इसके खिलाफ पड़े। बता दें, स्पेन से पहले मासिक धर्म के दौरान जापान, इंडोनेशिया और जाम्बिया जैसे कुछ ही देशों में छुट्टी दी जाती है। कानून पास होने के बाद स्पेन के मंत्री इरेन मोंटरो ने ट्वीट कर कहा, नारीवादी प्रगति के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है।

दूसरी तरफ स्पेन में इस कानून के खिलाफ यूनियनें उतर आई हैं। स्पेन की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन में एक का कहना है कि यह कानून कार्यस्थल में महिलाओं को कलंकित कर सकता है और पुरुषों की भर्ती का पक्ष ले सकता है। वहीं, मुख्य विपक्षी कंजर्वेटिव पॉपुलर पार्टी (पीपी) ने भी चेतावनी दी है कि कानून महिलाओं को कलंकित करता है और उनके लिए श्रम बाजार में नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *