हिमाचल के ऊना में दिल दहला देने वाली घटना, झुग्गी में लगी भीषण आग, चार प्रवासी बच्चे जिंदा जले

Spread the love

ऊना, अभय: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार की देर रात थाना अम्ब के बणे दी हट्टी में झुग्गी में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार बच्चे जिंदा जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया है। दर्दनाक हादसे में दो भाई और एक बहन समेत चार बच्चों की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार, ऊना जिले के पुलिस थाना अम्ब के बणे दी हट्टी में एक झुग्गी में बुधवार देर रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार प्रवासी बच्चे जिंदा जल गए।

सभी बच्चे झुग्गी में टीवी देख रहे थे। अचानक भड़की आग की सूचना दमकल विभाग को मिली, तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *