पंजाब दस्तक: बाबा साहब चौक में तड़के 3:30 बजे कॉस्मेटिक की एक दुकान में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते दूसरी मंजिल तक फैल गई।
घटना के दौरान छत पर सो रहे बाप बेटे ने खुद को बचाने का प्रयास किया। युवक ने तो किसी तरह खुद को बचा लिया लेकिन पिता ऊपर ही जल गया। घटना के बारे में पता चलते ही दमकल विभाग की टीम मौका ए वारदात पर पहुंच गई।
घर में सोने के लिए चले गए। 3:30 बजे सुबह जब आग लगी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोग तुरंत इकट्ठे हो गए और उन्हें किसी तरह नीचे उतारने की कोशिश करने लगे।
लोगों ने दमकल विभाग को भी जानकारी दी लेकिन आग चारों तरफ भड़क चुकी थी। परमजीत के बेटे ने पहली मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई लेकिन परमजीत खुद को नहीं बचा सके और वह घर के भीतर ही जल गए। दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और किसी तरह 9:30 बजे तक आग पर काबू पाया गया। घटनास्थल पर पहुंचे इंस्पेक्टर शिवदर्शन ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है।
