हिमाचल में 8.21 लाख महिलाओं को मिल सकते 1500 रुपए: कैबिनेट सब कमेटी की मीटिंग में रोडमैप तैयार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल में लगभग 8.21 लाख महिलाओं को 1500 रुपए मासिक मिल सकता है। मंत्रिमंडल द्वारा गठित कैबिनेट सब कमेटी की शुक्रवार को संपन्न पहली बैठक में इसका आधा रोडमैप तैयार कर लिया गया है। दावा किया जा रहा है कि अगले वित्त वर्ष के बजट भाषण में महिलाओं को इस मदद की घोषणा की जा सकती है।

कैबिनेट सब कमेटी के चेयरमैन धनीराम शांडिल ने बताया कि अब तक के आकलन के मुताबिक इससे सरकार पर सालाना 500 से 600 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 से 60 साल की कुल 22,40,492 महिलाएं हैं।

इनमें आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरकारी कर्मचारियों, भूतपूर्व सैनिक, सैनिक विधवाएं, रेलवे इत्यादि में कार्यरत महिलाओं, आयकर दाताओं को माइनस करके 8.21 लाख महिलाएं बनती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को यह राशि कैसे दी जाए, अभी यह फाइनल नहीं है। जल्द फाइनेंस डिपार्टमेंट के एक्सपर्ट के साथ बैठक की जाएगी और एक बार फिर कैबिनेट सब कमेटी बैठेगी।

इसके बाद समिति अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देगी। धनीराम शांडिल ने कहा कि जिन महिलाओं को अभी 1100 या इससे कम पेंशन मिल रही है, उनकी पेंशन भी 1500 रुपए करने पर विचार किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *