हिमाचल प्रदेश पूर्व अर्धसैनिक बल कल्याण संघ ने CM व मंत्रियों से की मुलाकात

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश पूर्व अर्धसैनिक बल कल्याण संघ की एक टीम ने अध्यक्ष वी के शर्मा डीआईजीपी सेवानिवृत्त के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सचिवालय में विभिन्न गणमान्य लोगों से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें राज्य के अर्धसैनिक बल संघ के बारे में अवगत कराया।

वीके शर्मा ने माननी मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को उनकी हाल की जीत के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में राज्य चहुंमुखी प्रगति हासिल करेगा।

उन्होंने आगे आशा व्यक्त की कि नई सरकार अर्धसैनिक बलों की शिकायतों पर गंभीरता से विचार करेगी और जल्द ही उनके समाधान के लिए कदम उठाएगी और कल्याणकारी उपायों पर चर्चा के लिए राज्य निकाय को तत्काल बैठक बुलाएगी।

सरकारी पदाधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में नंद लाल नेहरू वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  वीर सिंह वर्मा, जनरल सचिव और चेत राम उपाध्यक्ष शिमला जिला थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *