बर्फबारी से निपटने के सभी विभागों को दिए निर्देश

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: शिमला जिला में बर्फबारी से बंद हुई सड़कों को खोलने का काम लगातार जारी है है। हिमपात के बाद शिमला जिला के सभी मुख्य सड़क मार्गों को यातायात के लिए आज दोपहर तक खोल लिया गया है जबकि 40 से अधिक लिंक रोड अभी भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाए हैं। वन्ही मौसम विभाग ने 23 जनवरी से दोबारा बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं ।

हिमपात के बाद शिमला जिला मे आज हल्के बादलों के बीच धूप खिली है। वहीं जिला के सभी मुख्य मार्गों को आज दोपहर तक यातायात के लिए बहाल कर लिया गया है।

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के मुख्य मार्गो में नारकंडा, खड़ा पत्थर , कुफरी और खिड़की में आज दोपहर तक बर्फ हटाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिससे अब जिला के सभी ब्लॉक के लिए सड़क संपर्क बहाल हो गया है। उन्होंने बताया कि जिला की 40 से अधिक सड़के अभी भी बंद है जहां बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है। मौसम विभाग ने 23 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने से भारी बर्फबारी व बारिश की चेतावनी जारी की है जिसके चलते जिला में संबंधित विभागों को तैयार रहने के लिए उचित निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी के बाद अधिक बर्फबारी की आशंका जताई गई है जिसके चलते जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को जरूरी सेवाओं को बहाल बनाए रखने के लिए तैयार रहना के निर्देश जारी किए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *