आज शाम को पठानकोट पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, 19 को रैली करेंगे राहुल गांधी

Spread the love

पंजाब दस्तक: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पठानकोट में वैसे तो 18 जनवरी की देर शाम पहुंचेगी लेकिन उनकी रैली 19 नवंबर को सरना में होगी। रैली की तैयारियों से पहले की बात करें तो पूरा शहर होर्डिंग से सजा है। रैली स्थल पर 80 फुट का एक बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। मंच पर करीब 250 नेताओं के बैठक ने की व्यवस्था है।

रैली की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। वहीं अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पार्टी के जिला प्रधान, पूर्व विधायक अमित विज, जोगिंद्र पाल समेत पार्टी के पदाधिकारी रैली में पहुंचने का न्योता लोगों को दे रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष विज व मेयर पन्ना लाल भाटिया ने रैली स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा यात्रा के लिए गली-गली में डीजे की गाड़िया प्रचार प्रसार कर रही हैं।

दरअसल, राहुल गांधी की जनसभा के लिए मंच बनकर तैयार हो रहा है। मंच पर उनके साथ जिला के कुछ चुनिंदा नेताओं के अलावा माझा और प्रदेश स्तर के पार्टी नेताओं को ही स्थान मिलेगा। इसके अलावा यात्रा के साथ चल रहे राष्ट्रीय नेता भी राहुल गांधी के साथ पहली कतार में बैठेंगे। 10 एकड़ में बनाए गए पंडाल में 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वाहनों की पार्किंग डीसी कांप्लेक्स के सामने स्थित पुडा के ग्राउंड में की जाएगी।

इस प्रकार रहेगा भारत जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम

18 नवंबर की शाम सात बजे के करीब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पठानकोट पहुंच जाएगी। शहर की शाह कालोनी स्थित ग्राउंड में उनके टेंट लगेंगे। 19 जनवरी की सुबह सात बजे के बाद धीरे-धीरे कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता एक-एक कर राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। इसी बीच रैली करीब 11 बजे पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। पठानकोट से यात्रा सुबह 11:30 बजे निकलेगी और पैदल सरना में बनाए गए पंडाल में पहुंचेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *