पंजाब में ठंड ने बरसाया कहर:कई जिलों में न्यूनतम पारा 0 डिग्री हरियाणा में 50 साल की रिकॉर्ड ठंड

Spread the love

पंजाब दस्तक: पंजाब में सिर्फ मोहाली जिले को छोड़कर लगभग बाकी सभी जिलों में  न्यूनतम पारा -1 से लेकर 3 डिग्री तक रिकाॅर्ड हुआ है। ऐसा पिछले कई सालों के बाद देखने को मिला है कि 21 जिलों में पाला जमा हो। जब न्यूनतम पारा सामान्य से 4 डिग्री तक ज्यादा नीचे रिकाॅर्ड होता है तो पाला जमता है। बठिंडा और फरीदकोट में न्यूनतम पारा -1 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ।

वहीं, पंजाब में भी एक साथ कई जिलों में न्यूनतम पारा 2 डिग्री से नीचे कई सालों के बाद देखने को मिला है। हरियाणा के हिसार में रात का तापमान माइनस 1.3 डिग्री तक चला गया, जो सामान्य से 8 डिग्री कम है। यह सर्दी के सीजन में 50 साल में सबसे कम है। इससे पहले साल 1973 में 29 दिसंबर की रात -1.5° सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

दिन का तापमान आधा डिग्री तक बढ़ा

सूर्य की चमक के साथ दिन का तापमान बढ़ने लगा है। मंगलवार को दिन के तापमान में आधा डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.1 डिग्री तक कम है। आईएमडी के मुताबिक 23-24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *