प्रचंड होती ठंड:शिमला से ठंडा बठिंडा, रात का पारा 0.4° 4 दिन घने कोहरे में रहेंगे पंजाब-हरियाणा

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में तापमान माइनस में जा चुका है, इसके चलते प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। स्कूलों में विंटर वकेशन्स 12 फरवरी तक होंगी और कॉलेज 4 फरवरी तक बंद रहेंगे। स्कूलों में लोहड़ी के आसपास एक हफ्ते की छुट्टियां की जाएंगी। समर वेकेशंस वाले स्कूलों में 11 से 16 जनवरी तक छुट्टियां होंगी। पिछले साल इन स्कूलों में 25 से 31 दिसंबर तक सर्दियों की छुट्टियां थी। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिन प्रदेश के कम ऊंचे इलाकों में घना कोहरा छाने और शीत लहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, पंजाब और हरियाणा सोमवार को घनी धुंध और शीतलहर में घिरे रहे हैं। दोनों राज्यों में सारा दिन खूब ठिठुरन रही है। मौसम केंद्र के अनुसार पंजाब में 0.4 डिग्री के साथ बठिंडा सुपरकूल रहा है। वहीं हरियाणा के मेवात में रात का पारा माइनस 1.3 डिग्री दर्ज हुआ। अन्य जिलों में भी तापमान कम हुआ है। दिन के तापमान भी लगातार गिरावट आ रही है। गहरी धुंध के चलते अब दिन में भी ठिठुरन बनी हुई है। प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर अभी और चलने की संभावना है। अमूमन हिसार या नारनौल में ही तापमान माइनस में जाता है, लेकिन इस बार मेवात से माइनस के तापमान का आगाज हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राजस्थान के पास होने के कारण मेवात में सर्दी अधिक रही है।

पंजाब में 48 घंटे में टेंपरेचर में गिरावट दर्ज होगी। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में 6 जनवरी तक खूब घना कोहरा व शीतलहर चलेगी। इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं, सतही हवाअों से खूब ठिठुरन रहेगी। 5 जनवरी तक हरियाणा के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कहां कितना तापमान (हिमाचल)

शिमला 11.4° 2.1°

सुंदरनगर 18.6° -1.2°

भुंतर 17.6° -1.1°

धर्मशाला 17.0° 4.4°

पंजाब

बठिंडा 18.0° 0.4°

अमृतसर 18.7° 3.2°

लुधियाना 18.2° 4.1°

पटियाला 13.7° 5.8°

हरियाणा

अंबाला 13.7° 7.2°

हिसार 13.4° 4.4°

नारनौल 20.0° 5.0°

रोहतक 15.7° 6.6°

हिमाचल में 109 सड़कें बंद

हिमाचल में 29 और 30 दिसंबर की बर्फबारी के बाद 109 सड़कें बंद पड़ी हैं। अकेले लाहौल की 102 सड़कें अवरुद्ध हैं। चंबा, शिमला, कुल्लू और लाहौल की अधिकतर सड़कें बहाल की गई हैं।

जहां एक ओर कम होती विजिबिलिटी से लोग परेशान हो रहे हैं, वहीं पंजाब में हवा में प्रदूषण भी बढ़ रहा है। जहां प्रदूषण ज्यादा है, वहां विजीबिलिटी की भी ज्यादा दिक्कत हो रही है। पंजाब में शाम 4 बजे तक सबसे खराब स्थिति राजधानी चंडीगढ़ की रही, जहां एक्यूआई 302 रहा। दूसरे नंबर पर एक्यूआई 287 के साथ लुधियाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *