एग्जिट पोल में दावा- हिमाचल प्रदेश में BJP और कांग्रेस में कांटे की टक्कर , एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में फिर खिलेगा कमल

Spread the love

पंजाब दस्तक सुरेंद्र राणा: गुजरात विधानसभा के दूसरे फेज की वोटिंग सोमवार को खत्म हो गई। अब 8 दिसंबर को गुजरात के साथ ही हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों का इंतजार है। अगले 72 घंटे में यह तय हो जाएगा कि इस बार दोनों राज्यों में भाजपा वापसी करेगी या फिर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) बाजी मार ले जाएगी।

हालांकि इससे पहले सोमवार को आए एग्जिट पोल में गुजरात में भाजपा रिकॉर्ड 7वीं बार सरकार बनाती दिख रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है।

एग्जिट पोल के मुताबिक पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला है। पांच एजेंसी के सर्वे में भाजपा 32 से 40 के बीच यानी बहुमत के करीब दिख रही है, लेकिन कांग्रेस का भी आंकड़ा बहुमत को छूता नजर आ रहा है। पांचों सर्वे में कांग्रेस को भी 27 से 40 के बीच सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। यानी भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला लगभग बराबरी का है। वहीं आम आदमी पार्टी सिर्फ एक सर्वे में एक सीट लाती दिख रही है।

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों में से भाजपा ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थी। जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

इसी साल हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में कांग्रेस जीत का दावा कर रही है। आम आदमी पार्टी भी यहां दावा ठोंक रही है। अब देखना ये है कि 8 दिसंबर को मतगणना के दिन किसकी सरकार बनती है। भाजपा अगर वापसी करती है तो राज्य के 35 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब कोई सत्ताधारी पार्टी दोबारा सरकार बनाएगी ।

वहीं कांग्रेस की सरकार बनती है तो राज्य में हर पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड बना रहेगा। भाजपा और कांग्रेस के बीच आम आदमी पार्टी सेंध लगाने में कामयाब हो पाएगी या नहीं, ये भी 8 दिसंबर को तय हो जाएगा।

गुजरात में दूसरे फेज की वाटिंग सोमवार का खत्म हो गई। अब आठ दिसंबर को हिमाचल के साथ ही गुजरात के चुनावी नतीजों का इंतजार है। अगले 72 घंटे में यह तय हो जाएगा कि इस बार दोनों राज्यों में भाजपा वापसी करेगी या फिर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) बाजी मार ले जाएगी।

हालांकि इससे पहले सोमवार को आए एग्जिट पोल में गुजरात में भाजपा रिकॉर्ड 7वीं बार सरकार बनाती दिख रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है।

तीन एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में भाजपा की रिकॉर्ड 7वीं बार बहुमत की सरकार बन सकती है। वहीं, अगर – 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा को 99 सीटें मिली थीं। यानी भाजपा अपने पिछले प्रदर्शन को बेहतर करती नजर आ रही है। इधर कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगने का अनुमान है। कांग्रेस को तीन सर्वे में 30 से 50 सीट मिली हैं। वहीं इस बार आप गुजरात में खाता खोलती दिख रही है। यहां पार्टी को 3 से 13 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *