राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सहकार भारती के चतुर्थ प्रांत अधिवेशन में लिया भाग, स्मारिका का किया विमोचन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: आज राज्यपाल हिमाचल प्रदेश, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सहकार भारती हिमाचल प्रदेश द्वारा चतुर्थ प्रांत अधिवेशन के अवसर पर प्रकाशित की गई स्मारिका का विमोचन किया।

इस अवसर पर सहकार भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री संजय जी पाचपोर, प्रांत संगठन प्रमुख डॉ विवेक वशिष्ठ, प्रांत महामंत्री संजय वर्मा उपस्थित रहे। सहकार भारती ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी राज्यपाल को दी।

राज्यपाल ने इस अवसर पर सहकार भारती द्वारा सहकारिता आन्दोलन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *