पंजाब दस्तक/सुरेंदर राणा: पालमपुर से सुजानपुर जा रही एक निजी बस बल्ल भूरियाँ के पास खाई में गिरने से बच गई.
इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे टांडा अस्पताल रेफर किया गया है. कुछ अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना हैं.
यह घटना बीते शाम की हैं. गनीमत रही कि बस खाई में जाने से बच गई जिससे बड़ा हादसा टल गया.
