अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला: पूर्व मंत्री आशु के करीबी ठेकेदार को झटका, जमानत याचिका खारिज

Spread the love

पंजाब दस्तक: अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के नजदीकी ठेकेदार तेलू राम को शनिवार अदालत ने बड़ा झटका देते हुए जमानत याचिका रद्द कर दी। इससे पहले शुक्रवार को इंद्रजीत इंदी की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी।

16 अगस्त से ही तेलू राम जेल में बंद है। उसकी जमानत के लिए उसके वकीलों ने याचिका जिला अदालत में अर्जी लगाई थी। शनिवार को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी और तेलू राम की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद अब तेलू राम को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल करनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *