सोना चांदी की जगह धनतेरस पर खरीदें ये शुभ चीजें, जीवन में कभी नहीं आएगी कंगाली

Spread the love

हिन्दू धर्म में दिवाली के त्योहार को बड़ी ही धूमधाम से और उत्साह के साथ मनाया जाता है। पांच दिवसीय दिवाली की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है। साथ ही भाई दूज के दिन इसका समापन होता है। इस बार तिथियों के कारण धनतेरस के अगले दिन नरक चतुर्दशी और दिवाली एक ही दिन मनाई जाने वाली है। धनतेरस के दिन कुबेर देव, मां लक्ष्मी और धन्वंतरि देव की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन विधि-विधान से पूजा करने से लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है। धनतेरस को लेकर कई मान्यताएं हैं इस दिन जिस चीज को खरीदा जाता है उसमें 13 गुना बढ़ोतरी होती है। इन चीजों को खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा से पूरे साल धन-धान्य भरा रहता है।

– हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। इस दिन घर में नई झाड़ू लाने की भी परंपरा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना गया है। अगर आप सोना-चांदी इस दिन नहीं खरीद पा रहे हैं तो झाड़ू खरीद लें।

– मां लक्ष्मी को गोमती चक्र काफी प्रिय होता है। अगर आप धनतेरस के दिन गोमती चक्र घर लाते हैं और गोमती चक्र की पूजा करते हैं तो इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इन गोमती चक्र को धन रखने वाली जगह पर रख दें। रुपयों पैसों की कभी किल्लत नहीं होगी।

माना जाता है कि इस दिन साबुत धनिया खरीदना काफी शुभ होता है। इस दिन साबुत धनिया घर लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित कर दें। इसके बाद इसे घर के बगीचे, खेत या फिर गमले में बो दें। इससे आपके घर में किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी।

– धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदने की परंपरा है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। पौराणिक कथा के अनुसार जब धन्वंतरि देव समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुई थीं। तो उनके हाथ में अमृत कलश था जो कि पीतल की धातु का था। इसलिए इस दिन पीतल खरीदना शुभ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *