शिमला में लैंडस्लाइड, गाड़ियां दबी
शिमला, सुरेंद्र राणा,27 सितंबर: प्रदेश में भले ही मानसून रुखसत होने की कगार पर है लेकिन भारी बारिश से सड़कें धसने व भूस्खलन से नुकसान होने का सिलसिला लगातार जारी है। राजधानी शिमला में आरकेएमवी के कॉलेज के पास अचानक भूस्खलन हो गया।भूस्खलन की चपेट मे दो वाहन और एक स्कूटी मलबे में दब जाने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।राजधानी शिमला में वर्षा की रफ्तार के बाद भी भूस्खलन का दौर जारी है।
